दो बड़े नेताओं की कॉंग्रेस मे शामिल होने की तैय्यारी, भगत सिंह की जंयती पर हो सकते हैं शामिल।
राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के विधायक जिगनेश मेवानी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार की कांग्रेस मे शामिल होने की तैय्यारी है। गुजरात के दलित नेता और विधायक को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जबकि जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कांग्रेस को बिहार में गति प्रदान करने की कोशिश करेंगे। सूत्रों के अनुसार कन्हैया कुमार राहुल और प्रियंका के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। कन्हैया कुमार ने 2019 लोकसभा चुनाव बिहार बेगूसराय से लड़ा था। लेकिन वह गिरीराज सिंह से हार गये थे।