प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड ने अपने ही सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी।।
*भोपाल : प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर की लाइसेंस बंदूक से गोली मर कर हत्या की,घटना अरेरा हिल्स की* अरेरा हिल्स में यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन में तैनात सिक्योरिटी गार्ड (गन मैन) महेंद्र कुमार तिवारी ने अपने ही सुपर वाइजर राजकुमार पाठक को गोली मारकर आज गुरुवार हत्या कर दी दी। घायल सुपर वाइजर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें गार्ड गोली मारते हुए दिख रहा है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि ड्यूटी को लेकर दोनों में अनबन थी। पिछले महीने तक सैलरी 27 हजार रुपए के आसपास मिलती थी। इस बार उसके खाते में 15 हजार रुपए ही आए। इससे वह नाराज था और उसी शक था कि सैलरी सुपरवाइजर ने ही कटवाई है। वह यह भी कहता था कि इसी सुपरवाइजर के कारण मुझे ओवरटाइम भी करने को नहीं मिलता था। मर्डर से पहले भी गन मैन ने गुस्से में यही बातें दोहराईं।