जबलपुर के हिस्ट्री शिटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गे अकील खलीफा का मकान तोड़ा।
जबलपुर में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के साथी अकील खलीफा के 12 करोड़ रुपए कीमत का दुकान, मकान ओर गोदाम तोड़ दिया। आरोपी ने इनका अवैध तरीके से निर्माण कराया था। नगर निगम से कई बार नोटिस जारी हो चुका था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित 20 गंभीर अपराध दर्ज हैं। गोहलपुर क्षेत्र स्थित रद्दी चौकी में संजीवनी अस्पताल के पास हनुमानताल का निगरानी बदमाश अकील उर्फ पप्पू खलीफा ने 11 हजार वर्गफीट में अवैध तरीके से निर्माण किया था। इस जमीन के खसरे में किसी का नाम ही दर्ज नहीं है। न ही निर्माण के लिए नगर निगम से कोई नक्शा ही पास हुआ था। आरोपी ने 10 करोड़ की जमीन में दो करोड़ की लागत से चार दुकान, मकान व गोदाम बना रखा था। पूर्व में इसे तोड़ने के लिए नगर नगम के कमिश्नर की ओर से नोटिस जारी हुआ था। तीन दिन पहले भी इसी तरह की नोटिस जारी हुआ था। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपी के खिलाफ कारवाई को लेकर कलेक्टर से चर्चा की और फिर दोनों अधिकारियों ने मिलकर उसके रसखू पर बुलडोजर चलाने का प्लान को अमलीजामा पहनवाया। माफिया विरोधी अभियान में तोड़ा गया दुकान, मकान व गोदाम। निगरानी बदमाश पर थी पहले से नजर कार्रवाई की अगुवाई कर रहे गोहलपुर CSP अखिलेश गौर के मुताबिक, 42 साल के आरोपी अकील खलीफा हनुमानताल का निगरानी बदमाश है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, बलवा कर मारपीट आदि के 20 अपराध दर्ज हैं। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर इसकी संपत्तियों के बारे में पता