लो बिक गयी एयर इंडिया टाटा संस होंगे मालिक।
एयरइंडिया (Air India) एक बार फिर टाटा ग्रुप के पास आ गई है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, की बोली टाटा संस ने जीत ली है। एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी। एयर इंडिया के लिए सरकार ने फाइनेंशियल बिड्स मंगवाई थीं। सरकार इसी वित्त वर्ष में इस सरकारी एयरलाइंस का प्राइवेटाइजेशन करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। भारत सरकार ने 15 सितंबर को कहा था कि राष्ट्रीय एयरलाइन कंपनी 'एयर इंडिया'को खरीदने के लिए कई बोलियां लगाई गई हैं। एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन COVID-19 महामारी के चलते इसमें देरी हुई। इसके बाद अप्रैल 2021 में, सरकार ने बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी. अब तक सरकार को इसमें कई बोलियां मिल चुकी हैं। जिसमें से टाटा संस भी एक है।